HomeHindi Newsझारखंड में ईवीएम ठीक हैं, महाराष्ट्र में हैं खराब? राउत पर फडणवीस...

झारखंड में ईवीएम ठीक हैं, महाराष्ट्र में हैं खराब? राउत पर फडणवीस का तंज

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव भाजपा को शानदार सफलता मिली है। भाजपा अकेले दम पर 132 सीटों पर जीतने की ओर अग्रसर है। शिवसेना को 54 तो एनसीपी को 40 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एमवीए का बुरा हाल है। उद्धव गुट 20, शरद गुट 12 और कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाए है। इन नतीजों को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मानने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उनके साथ बेईमानी हुई है और जनता इन नतीजों को नहीं मानेगी। उनके इस बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वैसे तो वह संजय राउत के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते। लेकिन यह कैसे हो सकता है कि झारखंड में ईवीएम ठीक हैं, वहां की ईवीएम हैक नहीं की जा सकती। वहां इलेक्शन कमीशन फेयर है। लेकिन महाराष्ट्र में ईवीएम खराब हैं, चुनाव आयोग पक्षपाती है, यह कैसे हो सकता है।

सीएम पर कोई विवाद नहीं

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें अप्रत्याशित जीत दिलाई है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने जो नारा दिया था एक हैं तो सेफ हैं, उसके अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया है। फडणवीस ने कहा कि यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है।

एमवीए को मिल गया उत्तर

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर कहा कि बड़ी सफलता मिली है और अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिली है। महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है। उन्होंने जो आरोप लगाए थे, उसका उत्तर जनता ने उन्हें दे दिया है। यह हमारी बहुत बड़ी विजय है और महाराष्ट्र की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments