HomeHindi NewsHaryanaएग्जिट पोल पर सबके अपने-अपने दावे.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले भूपेंद्र सिंह...

एग्जिट पोल पर सबके अपने-अपने दावे.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा में एग्जिट पोल के आंकड़े आने के बाद कांग्रेस उत्साहित है, तो बाकी दल वेट एंड वॉच की भूमिका में हैं। सबको 8 अक्टूबर का इंतजार है, जब वास्तविक नतीजे आएंगे। इस बीच हरियाणा के रोहतक में गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

बीजेपी-जेजेपी के खिलाफ है जनादेश : हुड्डा

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरियाणा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। एग्जिट पोल आ गए हैं लेकिन मैं यह बात काफी समय से कह रहा हूं कि लोगों ने कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ सत्ता में लाने का मन बना लिया था। कांग्रेस 2005 से 2014 तक सत्ता में थी और लोगों ने हमारी उपलब्धियों को देखा है। जब 2014 से 2024 तक बीजेपी-जेजेपी सत्ता में थी, तो लोगों ने उनकी विफलताएं देखी हैं।

दावे हो जाएंगे ध्वस्त : अभय चौटाला

सिरसा के ऐलनाबाद विधानसभा सीट से आईएनएलडी उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल में हमेशा ही पुराने आंकड़े दिखाए जाते हैं। एग्जिट पोल तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी आया था जिसमें कांग्रेस की जीत दिखाई थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनी। 8 तारीख को एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगी और जो सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं उनके दावे भी ध्वस्त हो जाएंगे।

परिणाम सकारात्मक आएंगे : धामी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मतदान हो गए हैं अब परिणाम आने बाकी हैं। परिणाम सकारात्मक आएंगे। वहीं कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा कि एग्जिट पोल, एग्जिट पोल ही होता है और उसमें कोई न कोई सच्चाई जरूर होती है। हरियाणा राहुल गांधी के नेतृत्व में पुन: वापसी कर रहा है और उन्होंने भारत को जोडऩे लोगों को न्याय दिलाने, संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया है। हरियाणा के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया है और हमने जो बात कही थी कि हाथ बदलेगा हालात, वो सार्थक होती दिख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments