HomeHindi NewsHaryanaजब से हरियाणा में बनी है भाजपा की सरकार.. मनोनीत सीएम नायब...

जब से हरियाणा में बनी है भाजपा की सरकार.. मनोनीत सीएम नायब सिंह ने कही ये बात

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। शपथ से पहले हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल है। नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है, तब से सभी महापुरुषों की जयंती को मनाने का अवसर मिला है। सभी हमारे लिए आदरणीय हैं। मैं सभी को वाल्मिकी जयंती की बधाई देता हूं। डबल इंजन की सरकार हरियाणा को तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाने का काम करेगी।

पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा : ललन सिंह

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। तीसरी बार सरकार बनना कोई आम बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी और पूरे इंडिया गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में नकारात्मक चुनाव का प्रचार किया। हरियाणा की जनता ने सारे नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगाई।

जो विकास करता है, उसी की सरकार आती है

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित रूप से जो विकास करता है उसी की सरकार आती है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बहुत बधाई है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 साल के काम का नतीजा है कि उनके विजन को फिर से मौका मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments