HomeHindi NewsDelhi Newsझूठ की धूप से बर्फ भी नहीं पिघलती.. हरदीप सिंह पुरी का...

झूठ की धूप से बर्फ भी नहीं पिघलती.. हरदीप सिंह पुरी का केजरीवाल को जवाब

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कि झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है। पुरी ने कहा कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं। हाँ, आपके झूठे होने का बार-ार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी ईडब्ल्यूएस फ्लैट नहीं दिया गया है। केजरीवाल जी के विधायक ने उन्हें दिल्ली में बसाकर और उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ हर एक को 10,000 रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है। क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं, यह पूरे देश को पता है।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं

पुरी ने कहा कि इनकी तो फि़तरत ऐसी है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल जी का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। जिस ट्वीट को आधार बनाकर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका स्पष्टीकरण उसी दिन महज कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय व मेरे द्वारा दे दिया गया था। पुरी ने कहा कि यह पब्लिक डोमेन में है, फिर भी झूठ फैलाना बेशर्मी जैसा है। यह निम्नस्तर की राजनीति की पराकाष्ठा है! शर्म करिए और झूठ बोलने से बाज आइए।

यह बोले थे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था। केजरीवाल ने कहा कि उनके पास रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया गया है, इसका सारा डेटा है। उन्होंने ट्वीट कर खुद ही जानकारी दी है। हरदीप सिंह पुरी और अमित शाह के पास रोहिंग्याओं को कैसे और कहां बसाया, इसका पूरा डेटा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments