HomeHindi Newsराजकोट टेस्ट हारने के बाद भी 3-2 से सीरीज जीतने की बात...

राजकोट टेस्ट हारने के बाद भी 3-2 से सीरीज जीतने की बात कर रहे हैं बेन स्टोक्स

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम ने राजकोट टेस्ट 434 रनों से गंवाया। और अब पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम 2-1 से पिछड़ भी गई है।

लेकिन इस करारी हार के बाद भी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हार से निराश नहीं है बल्कि आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। और उन्होंने हार के बावजूद एक बड़ा बयान दे दिया है।

हम अभी भी 3-2 से जीत सकते हैं सीरीज: बेन स्टोक्स

इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने राजकोट टेस्ट मैच में हार के बाद कहा कि ” मुझे पता है कि नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया है। लेकिन इसके बावजूद हम 3-2 से अभी भी सीरीज जीत सकते हैं। हमें इस हार की निराशा को यहीं पर छोड़ना होगा और आगे बढ़ना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments