HomeHindi Newsइंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज की हो सकती है आईपीएल के मेगा...

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज की हो सकती है आईपीएल के मेगा ऑक्शन में एंट्री

इंग्लैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल कुछ ही दिन पहले आईपीएल ने जब मेगा ऑक्शन में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया था तो उसमें जोफ्रा आर्चर को शॉर्टलिस्ट नही किया गया था। हर किसी को हैरानी हुई कि आखिर जोफ्रा आर्चर का नाम इस लिस्ट में क्यों नहीं है। लेकिन अब खबर आ रही है कि जोफ्रा आर्चर की एक बार फिर से मेगा ऑक्शन में एंट्री होने वाली है।

जोफ्रा आर्चर को मेगा ऑक्शन में शामिल होने की मिली एनओसी

दरअसल स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और उनके साथी तेज गेंदबाज मार्क वुड को आईपीएल 2025 में भाग लेने के लिए शुरू में अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था, क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ईसीबी ने एशेज सीरीज को प्राथमिकता दी थी। इस कदम से असंतुष्ट आर्चर को बाद में एनओसी दे दी गई, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने का फैसला लिया। 

आपको बता दें जोफ्रा आर्चर पिछले तीन-चार महीने से लगातार इंग्लैंड की टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में खेल रहे हैं। यानी जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अच्छी स्पीड में भी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में आईपीएल में उनके ऊपर भी एक बड़ी बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने एक सीजन जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में खरीदा था और उसके बाद अगले सीजन में खिलाया भी था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments