HomeHindi Newsइंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

इंग्लैंड की टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। डेविड मलान जो इंग्लैंड की टीम से काफी समय से बाहर चल रहे थे। साल 2023 विश्व कप के बाद से डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला था और आखिरकार उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए कुल 116 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 4416 रन बनाए। डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए 30 वनडे 22 टेस्ट और 62 टी 20 मुकाबले खेले। मलान ने वनडे में 6 शतक लगाए। इसके अलावा T20 फॉर्मेट में उन्होंने 1 और टेस्ट में भी 1 शतक लगाए। मलान का फॉर्म लगातार गिरता जा रहा था। यही वजह है कि शायद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments