HomeHindi News319 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत ने हासिल की बड़ी...

319 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत ने हासिल की बड़ी बढ़त

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन का खेल जारी है और इंग्लैंड की पहली पारी भारत के 435 रनों के जवाब में 319 रनों पर सिमट गई है। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने 84 रन लेकर चार विकेट हासिल किये।

भारतीय टीम ने हासिल की बड़ी बढ़त

भारतीय टीम के 435 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 319 रन ही बना सकी है और भारतीय टीम को 115 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है। इंग्लैंड की टीम की ओर से बेन डकेट ने 153 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान स्टोक्स ने 41 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज के चार विकेट के अलावा जसप्रीत बुमराह ने 1 और कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किया और इंग्लैंड की टीम को समेट दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments