HomeHindi News218 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी, कुलदीप ने जमाया पंजा

218 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी, कुलदीप ने जमाया पंजा

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गयी है। भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वहीं अपना 100वा टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड के प्रदर्शन में कोई भी सुधार नहीं आया। खास तौर पर बल्लेबाजी एक बार फिर से सुपर फ्लॉप रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का स्कोर एक वक्त पर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन था और पूरी टीम सिर्फ 218 रनों पर ऑलआउट हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments