HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, ये...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, ये किया फैसला

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच साउथहैंपटन के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान फिल सॉल्ट ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम में नियमित कप्तान जोस बटलर नहीं खेल रहे हैं इसी वजह से साल्ट कप्तानी कर रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम की बात करें तो इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर भी खेल रहे हैं वहीं स्पिन विभाग में आदिल रशीद भी टीम का हिस्सा है। इंग्लैंड की इस टीम में जॉर्डन कोक्स और बेथेल को भी जगह मिली है। पारी की शुरुआत साल्ट और विल जैक्स करते हुए नजर आएंगे।

वही ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। लेकिन इस मुकाबले में तेज गेंदबाजी में जोश हेजलवुड प्लेइंग 11 में शामिल है। इसके अलावा सीन एबोट भी इस मुकाबले में खेल रहे हैं। अब देखना यह है कि पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कर रही है तो कितना बड़ा स्कोर इस मुकाबले में बनाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments