HomeHindi Newsइंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम ने दो बदलाव किए हैं जिसमें आली रॉबिंसन और शोयब बशीर टीम में शामिल किए गए हैं।

वहीं भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम में आज आकाशदीप टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। भारतीय टीम इस टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर होगी।

आकाशदीप के अलावा भारतीय टीम में किसी भी तरीके का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पूरी टीम वही है भारत की जो राजकोट टेस्ट मैच में खेल रही थी. सिर्फ एक आकाशदीप सिंह को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments