HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, यह किया फैसला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, यह किया फैसला

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच बारबाडोस के मैदान पर t20 विश्व कप 2024 का 17वा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरीके का कोई भी बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड उसी प्लेइंग इलेवन के साथ इस मुकाबले में उतरा है जो उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ खिलाई थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो इस मुकाबले में पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई है। नाथन एलिस को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

इंग्लैंड की टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम के लिए आज का मुकाबला जीतना हर हाल में जरूरी है। क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने जो पहला मुकाबला खेला था उस मुकाबले का कोई भी नतीजा नहीं निकला था और एक-एक अंक शेयर्ड स्कॉटलैंड के साथ करने पड़े थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments