HomeHindi Newsभारत के बड़े स्कोर के सामने इंग्लैंड की बैजबॉल अंदाज में शुरुआत,...

भारत के बड़े स्कोर के सामने इंग्लैंड की बैजबॉल अंदाज में शुरुआत, डकेट ने जड़ा शतक

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच इस वक्त राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

इंग्लैंड की टीम की ओर से बेन डकेट के अलावा जैक क्रॉली ने 15 और ओली पोप ने 39 रनों की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट हासिल की और सिराज को भी एक सफलता मिली। रविचंद्रन अश्विन ने उस एक विकेट के साथ अपने 500 टेस्ट विकेट भी पूरे किए हैं।

भारतीय टीम के 445 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने एक शानदार शुरुआत कर दी है फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत के स्कोर से 244 रन पीछे है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments