HomeHindi Newsराजकोट T20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का किया...

राजकोट T20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल राजकोट के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जाना है. और तीसरे T20 मुकाबले के शुरू होने से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। और हैरानी की बात है कि लगातार दो T20 मुकाबले में हार के बावजूद इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

इंग्लैंड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन दुनिया के सामने रखी है। आपको बता दें कि उन्होंने पिछले टी20 मुकाबले की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी इंग्लिश टीम एक बार फिर उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने वाली है जिसके साथ वो चेन्नई में हुआ टी20 मुकाबला खेली थी।

https://x.com/englandcricket/status/1883794856159363574?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1883794856159363574%7Ctwgr%5Efc03f582b985bb4fbc4f8fe33902f8a41691d03c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url

कुछ इस तरह की है तीसरे T20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम

फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडेन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments