HomeHindi Newsराजकोट टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का किया...

राजकोट टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान,इस गेंदबाज की हुई टीम में वापसी

भारत और इंग्लैंड के टीम के बीच कल से राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है जिसमें शोएब बशीर के स्थान पर स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड की टीम में वापसी हो गई है। मार्क वुड जो कि दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।

एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के साथ उतर रहा है इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के साथ उतर रही है। जिसमें जिमी एंडरसन और मार्क वुड दिखाई देंगे। इसके अलावा रेहान अहमद और टॉम हार्टली टीम का हिस्सा है ही।

कुछ इस तरह की है इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments