Sunday, April 28, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में होली के बाद गरमाएगा चुनावी माहौल.. रण में उतरेंगे दिग्गज

छत्तीसगढ़ में होली के बाद गरमाएगा चुनावी माहौल.. रण में उतरेंगे दिग्गज

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बीच चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए होली के बाद माहौल गरमाएगा। अप्रैल माह के शुरू होते ही प्रचार अभियान में तेजी आने वाली है। दोनों राजनीतिक दलों के बड़े नेता जल्द छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का आयोजन भी 3 अप्रैल को होने का अनुमान है। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भी छत्तीसगढ़ आने की खबरें हैं। यहां पहले चरण में एक सीट बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
इस सीट पर होगा फोकस
इस बार सबसे रोचक मुकाबला राजनांदगांव में होने वाला है, जिसके लिए दोनों दल अपनी ताकत झोकेंगे। दरअसल यहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव मैदान में हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। हालांकि भाजपा सभी 11 सीटों को जीतने के टारगेट के साथ चुनाव मैदान में है, लेकिन राजनांदगांव की सीट उसके लिए आसान नहीं होगी। वहीं बस्तर से विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा झोंकेगी पूरी ताकत
छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी सीट जीतने के मिशन पर निकल पड़ी है। पीएम मोदी की सभाओं के साथ ही यहां पर उनकी वर्चुअल सभाएं भी होने वाली है। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डाकी भी यहां पर सभाएं होंगी। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और बड़े नेता भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments