HomeHindi Newsजनजातीय समाज को सशक्त बनाने का प्रयास.. विज्ञान के क्षेत्र में भी...

जनजातीय समाज को सशक्त बनाने का प्रयास.. विज्ञान के क्षेत्र में भी कर रहे प्रोत्साहित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी एवं जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा समाज के विकास के लिए आवंटित बजट में भी अभूतपूर्व वृद्धि करने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष जनजातीय विज्ञान महोत्सव आयोजित कराया जाएगा।

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जमुई, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेवक सदन, देहरादून से जुड़े। इस अवसर पर पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही ऊधम सिंह नगर के कुल्हा और कोटद्वार के लछमपुर में पीएम जनमन योजना के तहत दो हॉस्टल बिल्डिंग का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आजीविका, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और संस्कृति संरक्षण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments