HomeHindi Newsओडिशा में भी दिखेगा रेमल का असर.. राजस्थान में तापमान 50 डिग्री...

ओडिशा में भी दिखेगा रेमल का असर.. राजस्थान में तापमान 50 डिग्री पहुंचा

ओडिशा में भी चक्रवात रेमल का असर दिखेगा। आज यह चक्रवात मध्यरात्रि तक टकराएगा। नॉर्थ ओडिशा में बारिश होने की आशंका है। मयूरभंज और बालासोर में बारिश शुरू हो गई है। राज्य में प्रशासन अलर्ट पर है। अन्य प्रदेशों पर भी चक्रवात का असर पड़ सकता है। वहीं राजस्थान में पहली बार फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण हीट वेव का दौर 2-3 दिन जारी रहेगा। 28-29 मई से करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments