HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे ई-रिक्शा बाबा.. दिल्ली से आने में लगे इतने...

प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे ई-रिक्शा बाबा.. दिल्ली से आने में लगे इतने दिन

ई-रिक्शा बाबा नाम से प्रसिद्ध महंत ओम एक कस्टमाइज्ड थ्री-व्हीलर के साथ दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने पहुंचे। महंत ओम ने कहा कि दिल्ली से यहां आने में मुझे 12 से 13 दिन लग गए। यह धीमी रफ्तार की गाड़ी है। गाड़ी में बिस्तर है, तो रोजमर्रा का सामान भी है। बाबा नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श केंद्र भी चलाते हैं। लिहाजा रास्ते में लोग उनसे मिलते हैं और अपना भविष्य जानते हैं। बाबा का वाहन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई

महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमने एआई तकनीक से लेकर बहुस्तरीय सुरक्षा तक चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। हमारी भारत और प्रदेश सरकार मिलकर इस आयोजन को भव्यता, दिव्यता और अलौकिकता के साथ सुरक्षित तौर पर संपन्न करवाना सुनिश्चित करेगी। इस आयोजन पर सीएम योगी आदित्यनाथ खुद नजर रखे हुए हैं और कई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments