HomeHindi Newsविराट कोहली से द्रविड़ ने की खास मांग

विराट कोहली से द्रविड़ ने की खास मांग

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली अब भारत के लिए व्हाइट बॉल के सभी इवेंट जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 2011 का वनडे विश्व कप 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में t20 विश्व कप यानी व्हाइट बॉल के जो भी बड़े इवेंट होते हैं वह विराट कोहली ने जीत लिए हैं।

विराट कोहली को सिर्फ एक ही इवेंट जीतना बाकी रह गया है। विराट कोहली ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल नहीं जीता है। दो बार भारत की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला है लेकिन दोनों बार हार मिली है। और अब संभवत: अगर भारतीय टीम एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलने उतरती है तो भारत यह ट्रॉफी जीतना चाहेगी और विराट कोहली का सपना भी पूरा हो जाएगा।

इसी बीच भारतीय टीम के हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में जब विराट कोहली ट्रॉफी लेकर आ रहे थे तो उन्होंने विराट कोहली को कहा कि आपने व्हाइट बॉल के तीनों इवेंट जीत लिए हैं अब सिर्फ रेड बॉल का एक इवेंट बाकी रह गया है उसे भी पूरा कीजिए। तो यह मांग राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली से की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments