HomeHindi NewsDelhi Newsखीर नहीं चाहिए, 2500 रुपए दें.. सीएम रेखा गुप्ता पर आतिशी का...

खीर नहीं चाहिए, 2500 रुपए दें.. सीएम रेखा गुप्ता पर आतिशी का तंज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बजट सत्र की शुरुआत से पहले खीर तैयार की। दरअसल यह परंपरा है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान खीर तैयार की जाती है, जो बजट तैयार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बांटी जाती है। इस दौरान वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री भी इस सेरेमनी में शामिल होते हैं। केंद्र सरकार में भी यह परंपरा निभाई जाती है और हलुआ बनाया जाता है। हर साल बजट सत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से यह परंपरा निभाई जाती है। दरअसल बजट तैयार करने के दौरान अधिकारी-कर्मचारी कई दिनों तक एक ही जगह रहते हैं और गोपनीय तौर पर बजट तैयार करते हैं।

भाजपा ने दिल्ली को धोखा दिया : आतिशी

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने कहा कि आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए हैं, वो वादे दिल्ली सरकार पूरा करेगी। हम उम्मीद करते हैं कि इस बजट में दिल्ली वालों को धोखा नहीं मिलेगा।

8 मार्च की तारीख प्रधानमंत्री ने तय की थी

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली में ये साबित हो गया कि मोदीजी ने गारंटी के नाम पर दिल्ली को धोखा दिया है। महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए 8 मार्च की तारीख प्रधानमंत्री ने तय की थी लेकिन 8 मार्च जा चुकी है और उन्हें पैसे नहीं मिले। दिल्ली की महिलाएँ यही चाहती हैं कि उनको खीर ना मिले बल्कि उनके 2500 रुपए मिल जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments