HomeHindi Newsचुनाव के चश्मे से न देखें.. पहले तो पत्थर भी खो जाते...

चुनाव के चश्मे से न देखें.. पहले तो पत्थर भी खो जाते थे, आजमगढ़ में बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में कहा कि आज आजमगढ़ ही नहीं पूरे देश की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से 34 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आज कई शहरों के एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है। गवालियर का विजय राजे टर्मिनल मात्र 16 महीने में बनकर तैयार हो गया है।
पीएम ने कहा कि समय के अभाव में मैं देश के कई विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हो रहा है। कुछ लोग सोचते थे कि ये चुनाव का मौसम है। लेकिन मेहरबान पहले की सरकारों में क्या होता था। पहले ये सिर्फ घोषणाएं कर देते थे। इनकी हिम्मत तो देखिए सदन में तक घोषणा कर देते थे। कभी-कभी पत्थर भी गाड़ देते थे और ये पत्थर भी खो जाते थे। आज देश देख रहा है कि मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है। 2019 में भी हमने जो शिलान्यास किए थे, वे चुनाव के लिए नहीं किए थे। आज उनका उद्घाटन हो चुका है। आज कोई इसे चुनाव के चश्मे से न देखे। मैं 2047 तक विकसित बनाने के लिए तेजी से दौड़ रहा हूं, देश को दौड़ा रहा हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments