HomeHindi Newsमत करो बाबर की विराट से तुलना, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने...

मत करो बाबर की विराट से तुलना, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान की टीम के वनडे और T20 फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली की आमतौर पर तुलना की जाती है। हालांकि तुलना कहीं से भी बनती नहीं है क्योंकि विराट कोहली बाबर आजम से काफी आगे हैं और अब इसी डिबेट में दानिश कनेरिया ने भी बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली के आसपास भी नहीं है बाबर आजम: दानिश कनेरिया

पाकिस्तान की टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना को लेकर तंग आ चुके हैं और उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि कौन है वो लोग जो विराट कोहली के साथ बाबर आजम की तुलना करते हैं।

दानिश कनेरिया ने स्पोर्ट्स तक पर बातचीत करते हुए कहा कि “कौन ये तुलना का खेल कर रहा है? मैं इन तुलनाओं से थक गया हूं। विराट कोहली ने दुनिया भर में जितने रन बनाए हैं, उन्हें देखें। वो एक बड़े खिलाड़ी हैं। विराट कोहली एक लीजेंड हैं और जब वो बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो उनका औरा एक अलग स्तर पर होता है। बाबर विराट के करीब भी नहीं हैं, दोनों की तुलना करना तो दूर की बात है। टीआरपी के उद्देश्य से चैनल ये सब हाइप बनाते हैं। मैंने कभी दोनों की तुलना पर सवाल नहीं उठाए। नंबर्स देखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments