HomeHindi Newsमुझे किंग कहकर मत बुलाओ, विराट ने दिया हैरान करने वाला ...

मुझे किंग कहकर मत बुलाओ, विराट ने दिया हैरान करने वाला बयान

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का अनबॉक्स इवेंट का आयोजन 19 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया गया जहां पर विराट कोहली समेत पूरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम उपस्थित रही। इसी दौरान सबसे पहले तो विराट कोहली का जमकर स्वागत हुआ और उन्हें किंग कहकर संबोधित किया गया।

विराट कोहली ने किंग कहकर बुलाने से किया मना

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली को जब होस्ट ने किंग आप कैसा महसूस कर रहे हैं ऐसा पूछा तो विराट कोहली ने होस्ट और फैंस से यह कहा कि “मुझे किंग मत कहो। मुझे शर्मिन्दगी महसूस होती है। इसलिए मुझे सिर्फ विराट कहकर बुलाएं।

आपको बता दें विराट कोहली को फैंस किंग कोहली कहकर ही बुलाते हैं। लेकिन विराट कोहली किंग कहलवाना पसंद नहीं करते हैं। विराट कोहली सिर्फ विराट नाम ही सुनना पसंद करते हैं और यही बात उन्होंने बेंगलुरु में फैन्स से भी कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments