HomeHindi Newsडोईवाला : युवाओं को मतदान की दिलाई गई शपथ

डोईवाला : युवाओं को मतदान की दिलाई गई शपथ

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत मतदाता शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वीप अधिकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीसी नैनवाल के निर्देशन मे महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता शपथ ली गई। महाविद्यालय प्राचार्य ने 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी को शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं मतदान में सहयोग के लिए अपील की। डॉ प्रीतपाल ने मतदाता विवरणिका को विद्यार्थियों में बाँटा। इस दौरान डॉ संतोष वर्मा, डॉ राखी पंचोला, डॉ पल्लवी मिश्रा, डॉ सुजाता सिंह , डॉ अनिल कुमार, डॉ पार्वती, डॉ आशा रोंगई, डॉ रेखा नौटियाल, डॉ किरण जोशी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments