HomeHindi Newsडोईवाला : छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

डोईवाला : छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

आगामी लोकसभा समान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महाविद्यालय के रोवर रेंजर्स, एनएसएस एवं एनसीसी के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वीप अधिकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीसी नैनवाल के निर्देशन पर भानियावाला परिक्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे लगा कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ रेखा नौटियाल, डॉ किरण जोशी, डॉ वल्लारी कुकरेती, डॉ सुजाता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments