HomeHindi Newsक्या GT में ROYALS को हराने वाला दमखम?

क्या GT में ROYALS को हराने वाला दमखम?

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 24वा मुकाबला खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स की टीम की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम अब इकलौती ऐसी टीम इस आईपीएल 2024 में बची हुई है जिसे अब तक हार नसीब नहीं हुई है। टीम ने चार मुकाबले खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है।

क्या रॉयल्स को चुनौती दे पाएगी गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस की टीम का प्रदर्शन अब तक इस आईपीएल में मिला-जुला रहा है। टीम ने कुछ मुकाबले जीते भी हैं और कुछ मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस की टीम के जो कप्तान शुभमन गिल उनका प्रदर्शन भी आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं चल रहा है यही वजह है की टीम मुकाबले भी लगातार हार रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब तक अजेय चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराने का दमखम क्या गुजरात टाइटंस की टीम के पास मौजूद है या फिर आज भी राजस्थान रॉयल्स की टीम बाजी मारेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments