HomeHindi NewsCrimeडॉक्टर ने 5 साल के बच्चे को सिगरेट पिलाई.. करतूत पर पर्दा...

डॉक्टर ने 5 साल के बच्चे को सिगरेट पिलाई.. करतूत पर पर्दा डालने बताया यह कारण

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आा है। यहां जिले में सीएचसी में तैनात डॉक्टर सुरेश चंद्रा का पांच साल के बच्चे को मुंह में सिगरेट लगाकर उसे लाइटर से जलाते हुए कश मारने को कहते वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो करीब 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने उन्हें पद से हटाकर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इस मामले की जांच एसीएमओ कर रहे हैं। डा. सुरेश चंद्रा चार साल से कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। बताया जाता है कि जुकाम ठीक करने के लिए उन्होंने यह नायाब तरीका निकाला और बच्चे के हाथ में सिगरेट देकर उसे पिलाना सिखाने लगे। उन्हें आठ दिन पहले सीएमओ ने जिला टीबी अस्पताल में स्थानांतरित किया था, लेकिन उन्होंने यहां अभी कार्यभार नहीं संभाला है।

बच्चे को कश मारने को कह रहे डॉक्टर

डा. सुरेश चंद्रा एक मासूम बच्चे के मुंह में सिगरेट लगाते हैं, फिर अपनी जेब से लाइटर निकाल कर सिगरेट सुलगाते हुए बच्चे को अंदर कश मारने को कह रहे हैं। वह सिगरेट स्वयं मुंह में लगाकर कश मार कर बच्चे को दिखाते हैं और फिर उसे बच्चे के मुंह में लगा देते हैं। एसीएमओ डा. आनंद प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान यह वीडियो सही होने की जानकारी मिली है। कुठौंद में तैनाती के दौरान डा. सुरेश चंद्रा पर एक साल पहले मरीजों से अभद्रता करने की शिकायत हुई थी। अस्पताल में सिगरेट पीने को लेकर भी शिकायत हुई थी जिस पर सीएमओ ने डाक्टर को चेतावनी दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments