HomeHindi Newsपाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला.. विराट कोहली पर यह...

पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला.. विराट कोहली पर यह बोले कोच राजकुमार शर्मा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कल भारत बनाम पाकिस्तान मैच है। इस मैच पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। भारत के टॉप बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। रन मशीन कहे जाने विराट कोहली के कोच राज कुमार शर्मा ने कहा कि इस मैच के लिए पूरा विश्व उत्साहित है। ये मैच हमेशा हाई वोल्टेज मैच होता है। उन्होंने कहा कि यहां भारत के ज्यादा फैंस हैं। सभी चाहते हैं कि भारत जीते। पाकिस्तान के लोग भी चाह रहे होंगे कि उनकी टीम जीते लेकिन मुझे लगता है कि भारत बेहतर टीम है। विराट कोहली बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी है और बड़े मैचों में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि कल भी ऐसा ही होगा।

सिर्फ एक आईसीसी मुकाबले में जीता पाकिस्तान

पाकिस्तान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार चुका है। वहीं भारत बांगलादेश से जीतकर अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा। अब पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। पाकिस्तान अगर यह मैच हार जाता है तो उसकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। पाकिस्तान अब तक आईसीसी मुकाबलों में एक बार भारत से जीता है। 2017 के चैंपियंस ट्राफी के मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत के पास इस हार का बदला लेने का मौका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments