HomeHindi Newsडीके बोले-बेंगलुरु कैफे विस्फोट कम तीव्रता का.. भाजपा ने कहा-गंभीर नहीं कर्नाटक...

डीके बोले-बेंगलुरु कैफे विस्फोट कम तीव्रता का.. भाजपा ने कहा-गंभीर नहीं कर्नाटक सरकार

कर्नाटक के बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर राजनीति गर्मा गई है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि यह एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था। एक युवक आया और एक छोटा बैग रखा जो एक घंटे बाद फट गया। लगभग 10 लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच के लिए 7-8 टीमें गठित की गई हैं। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा, “मैं सरकार से गंभीर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं…यहां पर कानून-व्यवस्था नहीं है। यह सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था ठीक से नहीं चला पा रही है। इस बीच कराज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शहर के एक अस्पताल में बेंगलुरु कैफे विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है।
नारेबाजी की घटना से जोड़ी लिंक
पिछले दिनों कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद की जीत पर कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। अब भाजपा ने इसे बेंगलुरु कैफे विस्फोट से जोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर विधानसभा की घटना को कांग्रेस सरकार गंभीरता से लेती तो ये आज घटना नहीं घटी होती। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी को कांग्रेस द्वारा समर्थन मिल रहा है, इसलिए ये सब चीजें हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments