HomeHindi NewsChhattisgarh Newsप्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट पर की चर्चा.. महिलाओं से प्रभावित हुए केंद्रीय...

प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट पर की चर्चा.. महिलाओं से प्रभावित हुए केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने परकुलेशन टैंक साइट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण। इस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट के बारे में की चर्चा। महिलाओं के विचार और नवाचार जानकर केंद्रीय मंत्री प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। इसके साथ ही उन्होंने स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में किया पौधारोपण।

हेलीपेड में हुआ स्वागत

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर.पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुँचे। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, कलेक्टर अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

पेयजल, स्वच्छता और योजनाओं पर हुई चर्चा

इससे पहले रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments