HomeHindi Newsक्या शुभमन गिल ने सेल्फिश होकर जिंबॉब्वे के खिलाफ की बल्लेबाजी?

क्या शुभमन गिल ने सेल्फिश होकर जिंबॉब्वे के खिलाफ की बल्लेबाजी?

भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने जिंबॉब्वे की टीम को 23 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंद में 66 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी इस पारी को लेकर सोशल मीडिया में एक अलग ही तरह का सवाल उठ गया है। कई फैंस का तो कहना है कि शुभमन गिल ने सेल्फिश होकर बल्लेबाजी की है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपको यह बताने वाले हैं कि क्या वाकई में शुभमन गिल ने सेल्फिश होकर बल्लेबाजी की या फिर परिस्थितियां कुछ इसी तरह की थी।

ऐसा लगा कि अपनी जगह बनाने के लिए खेल रहे थे शुभमन गिल

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इस 5 मैचों की T20 श्रृंखला में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल ने इस तीसरे T20 मुकाबले से पहले जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में 31 दूसरे मुकाबले में सिर्फ दो रन बनाए थे। ऐसे में सवाल उठने लगा था कि शुभमन गिल का प्रदर्शन भारत के लिए T20 फॉर्मेट में खेलते हुए अच्छा नहीं चल रहा है और अब हर हाल में शुभमन गिल को तीसरे T20 मुकाबले में रन बनाने होंगे और शुभमन गिल इस तरीके से बिल्कुल अपने रन बनाने के लिए खेल रहे थे। क्योंकि जब आपके पास आठ नंबर तक बल्लेबाजी है तो फिर आप इतनी धीमी बल्लेबाजी कैसे कर सकते हैं? जबकि आपके विकेट भी सिर्फ 4 ही विकेट गिरे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments