HomeHindi Newsऋषभ पंत ने पैसों के लिए छोड़ा दिल्ली कैपिटल की टीम का...

ऋषभ पंत ने पैसों के लिए छोड़ा दिल्ली कैपिटल की टीम का साथ? खुद किया इस बात का खुलासा

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए खेलने वाले ऋषभ पंत ने अब अपने एक ट्वीट से हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल की टीम ने रिटेन नहीं किया है और ऋषभ पंत 24 और 25 नवंबर को होने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच ऋषभ पंत ने सुनील गावस्कर को इस बात का करारा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने यह जिक्र किया है कि शायद ऋषभ पंत और फ्रेंचाइजी के बीच पैसे को लेकर तालमेल सही तरह से नहीं बैठ पाया। अब इसी को लेकर ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है।

स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो के नीचे ऋषभ पंत ने ट्वीट कर मचाई हलचल

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स ने अपना एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत की बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पंत वापस दिल्ली में आएंगे तो उन्होंने कहा कि ऑक्शन के डायनामिक्स के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन दिल्ली फ्रेंचाइजी निश्चित रूप से उन्हें वापस पाना चाहेगी। कई बार खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच रिटेन किए जाने की फीस लेकर बातचीत होती है और इस बार खिलाड़ियों को पहले रिटेंशन से ज्यादा कीमत भी मिली। शायद पंत और दिल्ली के बीच इस बात पर सहमति न रही हो लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली निश्चित रूप से पंत के लिए जाएगी। अब स्टार स्पोर्ट्स के इस वीडियो के नीचे ऋषभ पंत ने ट्वीट कर करारा जवाब सुनील गावस्कर को दिया है।

ऋषभ पंत ने इस वीडियो के नीचे ट्वीट करते हुए लिखा कि ” मैं निश्चित रूप से यह कह सकता हूं कि मेरा रिटेंशन पैसे के बारे में नही था।

अब अगर ऋषभ पंत के इस ट्वीट को देखा जाए तो ऋषभ पंत ने यह साफ कर दिया है की फ्रेंचाइजी और उनके बीच पैसों को लेकर कोई भी बातचीत नहीं थी। यानी जो भी बात है वह पैसे से आगे की है चाहे वह फिर कप्तानी की हो या फिर उनके कुछ फैसलों की हो, अब यह जो भी है फिलहाल इनको लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments