HomeHindi Newsअपने पहले शतक से चूके ध्रुव जुरेल

अपने पहले शतक से चूके ध्रुव जुरेल

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है। और भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई है। भारतीय टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। हालांकि ध्रुव जुरेल अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने यह दिखा दिया कि उनमें क्या काबिलियत मौजूद है।

ध्रुव जुरेल ने दिखाया अपनी बल्लेबाजी का जौहर

भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है एक बात तो उन्होंने दिखाई है कि उनका अंदाज बेहद शानदार है और रन बनाने की क्षमता भी उनकी शानदार है। क्योंकि भरत को लगातार भारतीय टीम मौके दे रही थी लेकिन वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे। लेकिन ध्रुव जुरेल को अब तक जितने मौके मिले हैं उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments