HomeHindi Newsधोनी के दोस्त ने छोड़ा CSK का साथ, इस टीम में हुए...

धोनी के दोस्त ने छोड़ा CSK का साथ, इस टीम में हुए शामिल

वेस्ट इंडीज की टीम के पूर्व स्टार ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है। और साल 2024 की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ बतौर मेंटर ड्वेन ब्रावो जुड़ गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आधिकारिक तौर पर ड्वेन ब्रावो के टीम के साथ जुड़ने की जानकारी भी साझा कर दी है।

अब चेन्नई नहीं बल्कि कोलकाता की टीम के साथ नजर आएंगे ब्रावो

कोलकाता नाइट राइडर्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस खबर की जानकारी दी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि “ड्वेन ब्रावो का हमारे साथ जुड़ना एक रोमांचक विकास है। उनके अनुभव और गहन ज्ञान के साथ-साथ जीतने की उनकी अथक इच्छा से हमारी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा। हमें इस बात की भी खुशी है कि ब्रावो सीपीएल, एमएलसी और आईएलटी20 सहित विश्व स्तर पर हमारी अन्य फ्रेंचाइजी के साथ शामिल होंगे।

आपको बता दें ड्वेन ब्रावो काफी समय से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ थे और लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते थे बतौर खिलाड़ी भी और बतौर कोचिंग स्टाफ भी, लेकिन अब ब्रावो कोलकाता की टीम में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments