HomeHindi Newsधोनी, कोहली और रोहित ने मेरे बेटे के करियर के 10 साल...

धोनी, कोहली और रोहित ने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए, संजू सैमसन के पिता का हैरान करने वाला बयान

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस वक्त भारतीय टीम के लिए ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में संजू सैमसन को जब से दोबारा भारत की T20 टीम में मौका मिला है उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में धमाकेदार शतक लगाया। उसके बाद अगले ही मुकाबले में डरबन में एक और शतक जड़ दिया और लगातार दो शतक लगाने वाले T20 फॉर्मेट में भारत के पहले खिलाड़ी बने।

संजू सैमसन का करियर ऐसा लग रह की एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन अब संजू सैमसन के पिता का एक पुराना बयान और इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें संजू सैमसन के पिता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ पर बड़ा आरोप लगा रहे हैं।

इन चारों ने मेरे बेटे के करियर के 10 साल खराब कर दिए: विश्वनाथ सैमसन

संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ सैमसन ने एक इंटरव्यू में कहा कि था कि “मेरे बेटे के महत्वपूर्ण करियर के 10 साल बर्बाद करने वाले 3-4 लोग हैं। धोनी जी, विराट कोहली जी, रोहित शर्मा जी और कोच द्रविड़ जी जैसे कप्तान। इन चार लोगों ने मेरे बेटे के जीवन के 10 साल बर्बाद कर दिए, लेकिन जितना ज़्यादा उन्होंने उसे दुख पहुंचाया, संजू उतना ही मज़बूत होकर इस संकट से बाहर निकला।

आपको बता दें संजू इस वक्त रन बना रहे हैं लेकिन जिस समय पर उनके पिता का इंटरव्यू वायरल हो रहा है उसके बाद कहीं संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर इसका असर ना दिखे। जिन-चार लोगों की बात संजू सैमसन के पिता ने कही थी उनमें से दो इस वक्त भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और एक राहुल द्रविड़ जो इस वक्त राजस्थान रॉयल्स की टीम के हेड कोच हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments