HomeHindi NewsGujarat Newsधारावी की सिमरन को 1.9 करोड़ में खरीदा.. एक बार विराट से...

धारावी की सिमरन को 1.9 करोड़ में खरीदा.. एक बार विराट से मिलने की है इच्छा

मुंबई के धारावी की 22 वर्षीय क्रिकेटर सिमरन शेख को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा है। सिमरन शेख ने बताया कि मैं गुजरात जायंट्स परिवार का शुक्रिया अदा करती हूं। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनके लिए खेलूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करती हूं क्योंकि मेरे समुदाय में ऐसी चीजों के लिए ज्यादा समर्थन नहीं है, लेकिन उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मेरा सपना एक बार विराट कोहली से मिलने का है। मुझे बस एक जर्सी चाहिए भारत की और इसीलिए मैं ये सारे प्रयास कर रही हूं।

झुग्गी में रहने वाली सिमरन पर लुटाया खजाना

सिमरन शेख मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी में रहती हैं। 10वीं में फेल होने के बाद सिमरन ने पढ़ाई छोड़ दी थी और इसके बाद उन्होंने क्रिकेट पर फोकस किया। उन पर डब्ल्यूपीएल 2025 ऑक्शन में फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने पूरा खजाना लुटा दिया है। वे डब्ल्यूपीएल 2025 नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। मुंबई के धारावी की झुग्गी बस्ती से निकलकर क्रिकेट में नाम कमा रहीं सिमरन को पिछले साल यूपी वॉरियर्स ने खरीदा था। ऑलराउंडर सिमरन ने हाल ही में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments