HomeHindi NewsHaryanaलोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीजीपी ने ली बैठक, अधिकारियों को...

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीजीपी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर के पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तो, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस बैठक में पुलिस बल की तैनाती करने सहित मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments