HomeHindi Newsबजट की कमी से नहीं होंगे विकास कार्य प्रभावित, शहरी विकास मंत्री...

बजट की कमी से नहीं होंगे विकास कार्य प्रभावित, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा

नगर पालिका परिषद डोईवाला को तृतीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी में उच्चीकृत करने पर नगरवासियों ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कर अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। रेलवे रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मंत्री अग्रवाल सदैव डोईवाला के अभिभावक के रूप में रहते है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका डोईवाला को तृतीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी उच्चीकृत करने से क्षेत्र का विकास होगा। यहां अधिक धनराशि का बजट आएगा जिसका उपयोग विकास कार्यों के लिए होगा।पूर्व राज्यमंत्री करन बोहरा ने कहा कि मंत्री अग्रवाल के परिवार ने सदैव डोईवाला के विकास के लिए कार्य किया।
शुगर मिल में मृतक आश्रित को भी नोकरी मिलेगी, जिसका कैबिनेट में निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला मेरी जन्मभूमि है और ऋषिकेश मेरी कर्मभूमि हैं। यहाँ की समस्याओं से भलीभाँति परिचित हूं। यहाँ की जनता का मुझ पर कर्ज है और ब्याज सहित काम करना भी मेरा फर्ज है। उन्होंने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल के सम्मान में चौक का सौंदर्यीकरण, शवदाह गृह का निर्माण, डोईवाला राजकीय महाविद्यालय, नगर पालिका उच्चीकरण जैसे अनेक कार्य किये गए हैं। कहा कि पर्यावरण मित्रों के वेतन में वृद्धि कर उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि अब डोईवाला नगर पालिका में बजट की कमी नहीं होगी, विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments