HomeHindi Newsस्मृति मंधाना के शतक के बावजूद टीम इंडिया को तीसरे वनडे में...

स्मृति मंधाना के शतक के बावजूद टीम इंडिया को तीसरे वनडे में मिली हार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच पर्थ के मैदान पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया। और इस तीसरे वनडे मुकाबले में भी भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है और भारतीय टीम ने 0-3 से श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गवा दी है। भारतीय महिला टीम के सामने 299 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया की टीम में रखा था। जवाब में भारत की महिला टीम ने स्मृति मंधाना के शतक के बावजूद सिर्फ 215 रन ही बना सकी।

मंधानाके शतक के बावजूद टीम को मिली हार

भारतीय महिला टीम की ओर से सिर्फ स्मृति मंधाना ही एक ऐसी खिलाड़ी रही जिन्होंने 109 गेंद में 105 रनों की पारी खेली। जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। लेकिन वह भारतीय टीम की हार नहीं टाल सकी और भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉर्जिया पोल और फोएबे लिचफील्ड के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई जिसे भारत की स्टार गेंदबाज अरुणधती रेड्डी ने तोड़ा जिन्होंने इन दोनों के अलावा एलिस पेरी और बेथ मूनी के विकेट हासिल करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments