HomeSportsBGT SeriesBGT में हार के बावजूद जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने...

BGT में हार के बावजूद जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले क्रिकेटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी के मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के टीम को 6 विकेट से हराते हुए 3-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती है। इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कुल 32 विकेट हासिल किये और उन्होंने इतिहास भी रच दिया।

जसप्रीत बुमराह ऐसा करने वाले बने भारत के पहले क्रिकेटर

दरअसल भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 3 अलग-अलग देशों में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं। इससे पहले बुमराह 2021 में इंग्लैंड और 2024 में साउथ अफ्रीका में में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इससे पहले कोई भी ऐसा कारनाम नही कर सका है। इस पूरी सीरीज में बुमराह ने कुल 32 विकेट हासिल किये।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह SENA देशों में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले सिर्फ राहुल द्रविड़ ने ही यह कारनामा किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments