HomeHindi NewsDelhi Newsपंजाब तक पहुंची दिल्ली की लड़ाई.. प्रवेश वर्मा के आरोपों से कांग्रेस...

पंजाब तक पहुंची दिल्ली की लड़ाई.. प्रवेश वर्मा के आरोपों से कांग्रेस भी सहमत

दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई और भी तीखी होती जा रही है। तीनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रही हैं तो अब यह लड़ाई निजी भी होती जा रही है। खास तौर पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तो कांटे की लड़ाई है। यहां से प्रवेश वर्मा भाजपा प्रत्याशी हैं तो पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आप से मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। इस बीच प्रवेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।

यह बोले प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी। भगवंत मान की पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को धमका कर जबरदस्ती नई दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए भेज रही है। उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के ऊपर मानहानि का 50-50 करोड़ का मुकदमा किया है। चुनाव आयोग से भी शिकायत की है।

सरकारी तंत्र का दुरुपयोग : संदीप दीक्षित

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि कोई भी किसी प्रदेश में आए और चुनाव प्रचार करे लेकिन आप सरकारी तंत्र का उपयोग करें। अभी मैंने एक फोटो एसएचओ को भेजी थी जिसमें पंजाब पुलिस की गाडिय़ों में आप के कार्यकर्ता आ रहे हैं। ये गलत चीज है। पंजाब पुलिस की गाडिय़ां आपको एस्कॉर्ट करें ये कौन-सी राजनीति है? इसी के बारे में मैंने पहले भी शिकायत की थी और मैं बार-बार उनसे कह रहा हूं कि इसकी जांच करें। पंजाब पुलिस की गाडिय़ां तो दिल्ली में चुनाव के समय तो आनी ही नहीं चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments