HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्लीवालों को हमारी गारंटी पर भरोसा.. महाकुंभ भगदड़ पर भी बोले मोदी

दिल्लीवालों को हमारी गारंटी पर भरोसा.. महाकुंभ भगदड़ पर भी बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ की भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों से श्रद्धालु सुचारू रूप से स्नान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को भाजपा के संकल्प और मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा। करतार नगर से समस्त दिल्लीवासियों को मेरा अभिनंदन! उन्होंने कहा कि दिल्ली एक ऐसी सरकार चाहती है जो गरीबों के लिए घर बनाए, दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है जो हर घर नल पहुंचाए।

ये मोदी की गारंटी

मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने शानदार संकल्प पत्र दिल्ली की जनता को समर्पित किया है। संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं, पढऩे वाले बच्चों और मध्यम वर्ग, ऑटो चलाने वालों और दुकानदारों के साथ झोपडिय़ों के लोगो ंको अच्छी सरकार लाने के लिए वादा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार जो भी वादे किए गए हैं, वे सारे के सारे वादे समयसीमा में पूरे किए जाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments