HomeHindi Newsपंजाब के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी दिल्ली की...

पंजाब के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी दिल्ली की टीम

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच मुल्लनपुर के मैदान पर आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल की टीम पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी है। दिल्ली कैपिटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए हैं और 175 रनों की चुनौती पंजाब किंग्स की टीम के सामने रखी है।

दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से शे होप ने सर्वाधिक 25 गेंद में 33 रनों की पारी खेली। डेविड वार्नर ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए। ऋषभ पंत 456 दिन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटे और 13 गेंद में 18 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे। अभिषेक पोरेल ने 32 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की टीम की ओर से कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 36 रन देखकर एक सफलता हासिल की। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments