HomeHindi Newsलखनऊ के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ सुपरजाएंट्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम ने लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम को 19 रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के सामने 209 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल की टीम ने रखा था। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से इशांत शर्मा ने चार ओवर में 34 रन देकर 3 तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों ने एक-एक सफलता हासिल की।

इसी के साथ अब दिल्ली कैपिटल की टीम के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और दिल्ली कैपिटल की टीम के 14 अंक हो गए हैं। अब दिल्ली कैपिटल की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments