HomeHindi Newsहैदराबाद के तूफान में उड़ा दिल्ली कैपिटल

हैदराबाद के तूफान में उड़ा दिल्ली कैपिटल

दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल की टीम को 67 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल की टीम 20वे ओवर में 199 रनों पर ऑल आउट हो गई।

दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से फ्रेसर मेकगर्क ने 18 गेंद में 5 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 65 रनों की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 22 गेंद में 42 और ऋषभ पंत ने 35 गेंद में 44 रनों की धीमी पारी खेली। हैदराबाद की टीम की ओर से टी नटराजन ने 4 ओवर में 19 रन देकर चार सफलता हासिल की। लगभग हैदराबाद के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि यह मुकाबला गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था क्योंकि इस मुकाबले में भी काफी रन बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments