HomeHindi Newsदेहरादून : जिलाधिकारी ने दिए सड़कों पर स्पीडोमीटर लगाने केे निर्देश

देहरादून : जिलाधिकारी ने दिए सड़कों पर स्पीडोमीटर लगाने केे निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को हुई बैठक में डीएम सोनिका ने सड़क दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एनएच, एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए ऐसे सभी स्थलों का सुधारीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना स्थल कोे ब्लैक स्पॉट की तर्ज पर देखते हुए सुधारीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। डीएम ने सड़कों पर स्पीडोमीटर लगाने केे निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments