HomeHindi Newsइन 4 खिलाड़ियों को RCB की टीम में देखना चाहते हैं डिविलियर्स

इन 4 खिलाड़ियों को RCB की टीम में देखना चाहते हैं डिविलियर्स

आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल डीविलियर्स ने उन चार खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदना चाहिए।

इन चार खिलाड़ियों को पर आरसीबी की टीम को लगाना चाहिए दांव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में लाने की कोशिश करनी चाहिए। युजवेंद्र चहल पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेल चुके हैं। लेकिन उसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल में खेला है और अब आरसीबी की कोशिश रहेगी कि चहल को अपनी टीम में वापस लाएं।

वहीं अगर आईपीएल मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कगिसो रबाडा के ऊपर दाव लगाती है और कगिसो रबाडा बेंगलुरु की टीम में आ जाते हैं तो बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत हो जाएगी। क्योंकि आरसीबी हमेशा गेंदबाजों की वजह से हारती है और उन्हें एक अच्छे गेंदबाज की जरूरत है। इसके अलावा अश्विन और भुवनेश्वर कुमार इन दो खिलाड़ियों के नाम भी डिविलियर्स ने सुझाए हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को इन पर दाव लगाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments