HomeHindi NewsKKR के गेंदबाजों के सामने DC के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

KKR के गेंदबाजों के सामने DC के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार गेंदबाजी के सामने फेल नजर आए हैं दिल्ली कैपिटल की टीम 153 रन ही बना पाई है।

दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 20 गेंद में 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 35 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा हर्षित राणा ने चार ओवर की गेंदबाजी में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अब यहां से देखना है कि दिल्ली कैपिटल के गेंदबाज इतने कम लक्ष्य का बचाव कैसे करते हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments