HomeSportsBGT Seriesसिडनी टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं कमिंस, हासिल करने होंगे...

सिडनी टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं कमिंस, हासिल करने होंगे सिर्फ 2 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पांचवें टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ दो विकेट हासिल करने होंगे। पैट कमिंस इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और सिडनी टेस्ट मैच में वह बड़ा रिकॉर्ड बना भी सकते हैं।

सिडनी टेस्ट मैच में 500 अंतराष्ट्रीय विकेट पूरे कर सकते हैं कमिंस

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस अगर 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के सातवें गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्राथ, ब्रेट ली, मिचेल स्टार्क,मिचेल जॉनसन और नाथन लियोन ने यह मुकाम हासिल किया है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस की बात की जाए तो अब तक इस सीरीज में पैट कमिंस का जलवा रहा है। शुरुआती कुछ टेस्ट मैचों में पैट कमिंस अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना रिदम हासिल कर लिया है और उसके बाद लगातार अब वह इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विकेट हासिल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments